A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में बड़ा खुलासा: 25 लाख+ GST रिटर्न वालों ने लिया सरकारी राशन, विभाग ने की कार्रवाई

*धनबाद :* जिले में राशन डिलीट करने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में उन लोगों का राशनकार्ड रद किया गया जो काफी लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे, लेकिन अब उन लोगों की खोज हो रही है, जो राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं।
ऐसे में अब तक निदेशक और इसके समकक्ष वाले लोग सामने आए हैं जो राशन कार्ड ले रखा है। इनके अलावा जिनकी आय 12 लाख रुपये से अधिक, 25 लाख से अधिक का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले भी शामिल हैं। अब ऐसे लोगों का राशन कार्ड डिलीट करने की कार्रवाई आपूर्ति विभाग ने शुरू किया है।
*1131 निदेशक या समकक्ष लोग राशन कार्डधारी*
खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद जिले में कुल 1131 ऐसे लोग हैं जो विभिन्न सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों में निदेशक अथवा इसके समकक्ष पदों पर बैठे हुए हैं। अब तक इनमें से 166 लोगों का राशन कार्ड रद किया जा चुका है।
शेष का राशन कार्ड डिलीट करने की प्रक्रिया चल रही है। धनबाद नगर निगम (डीएमसी) क्षेत्र में इनकी संख्या सर्वाधिक 733 है और चिरकुंडा नगर परिषद (सीएनपी) में इस स्तर के 23 लोगों ने राशनकार्ड ले रखा है।
*25 लाख से अधिक का रिर्टन करने वाले भी शामिल*
आंकड़ों के अनुसार जिले में 95 लोग ऐसे भी हैं जो 25 लाख रुपये से अधिक का जीएसटी रिर्टन दाखिल करते हैं, लेकिन ये सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों से राशन का उठाव करते हैं। विभाग ने अब तक ऐसे 19 लोगों का नाम राशनकार्ड से हटाया है। इसी प्रकार से 12 लाख रुपये से अधिक आय वाले 11,635 लोग भी राशनकार्डधारी हैं। इनमें से 2763 का नाम हटाया गया है।
*जमीन और चार पहिया मालिक भी शामिल*
राशनकार्ड धारक की श्रेणी में जमीन-जायदाद वालों के साथ चार पहिया वाहनों के मालिकों का भी नाम है। रिपोर्ट के अनुसार जमीन जायदाद वालों में 77,344 और चार पहिया रखने वालों में 2872 लोग शामिल हैं। हालांकि विभाग इन सभी की जांच कर रही है। इनमें वैसे भी लोग हैं जो कर्ज लेकर वाहन ले रखा है या फिर जिनके पास काफी कम जमीन है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही इनके राशन कार्ड का रद किया जाएगा।
*प्रखंडवार अयोग्य राशनकार्डधारकों की संख्या*
प्रखंड – जमीन – आय – जीएसटी – वाहन – निदेशक स्तर के
टुंडी – 7609 – 130 – 01 – 74 – 20
पूर्वी टुंडी – 3701 – 46 – 00 – 31 – 15
तोपचांची – 15,059 – 228 – 01 – 117 – 44
बाघमारा – 7977 – 734 – 04 – 308 – 72
गोविंदपुर – 11,860 – 488 – 05 – 332 – 48
धनबाद – 1157 – 153 – 01 – 73 – 16
बलियापुर – 6137 – 300 – 04 – 125 – 62
निरसा – 19,358 – 824 – 10 – 271 – 98
डीएमसी – 4361 – 8523 – 66 – 1522 – 733
सीएनपी – 125 – 209 – 03 – 19 – 23
सरकार ने राशनकार्ड से नाम डिलीट करने के लिए जो नियम बनाए हैं उन्हीं के अनुसार रद करने की प्रक्रिया चल रही है। चार पहिया वाहन और जमीन मामले में लोगों की पहचान कर राशन कार्ड रद किया जा रहा है। शेष मामलों पर त्वरित गति से कार्रवाई हो रही है।- पंकज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी धनबाद ।

Back to top button
error: Content is protected !!