A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधार्मिकनई दिल्लीमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: तीन कर्मी निलंबित

16 अप्रैल 2026 प्रशासनिक अनुशासनहीनता के एक गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केतार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा | 16 अप्रैल 2026 प्रशासनिक अनुशासनहीनता के एक गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केतार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि 09 अप्रैल 2026 को केतार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजेश कुमार (राजस्व उप निरीक्षक), नीरज कुमार सिंह (जनसेवक) एवं जितेन्द्र उरांव (अनुसेवक) कार्यालय अवधि के दौरान शराब के नशे में पाए गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।इस संबंध में रवि कुमार गुप्ता द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि हुई।जांच में यह पाया गया कि उक्त कर्मियों ने बिहार/झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 4 (i) से (iv) का उल्लंघन किया है। इसके बाद झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि के दौरान:

राजेश कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय भंडरिया निर्धारित किया गया है

जितेन्द्र उरांव का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय बड़गड़ तय किया गया है

उन्हें नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!