
बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में आज दिनांक 08.05.2026 को सभागार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केन्दुई, गया जी में पीएम इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील कुमार, निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार, पटना के द्वारा की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला कौशल प्रबंधक, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों के नियोजक, आई० टी० आई०/ पॉलिटेक्निक / अभियंत्रण / डिग्री / महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रशिक्षण प्रदाता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बिहार कौशल विकास मिशन, पटना, बिहार के समन्वयक, श्री संजय कुमार सिन्हा, CM प्रतिज्ञा श्री ताप्ती भट्टाचार्या, डीमांड एग्रीगेशन स्पेलिस्ट, CM प्रतिज्ञा तथा श्री आशीष कुमार, PMIS एवं NAPS योजना के प्रतिनिधि के द्वारा शिरकत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदुः-
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की पीएम इंटर्नशिप योजना 2024-25 के तहत 18-25 वर्ष के युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 6-9 माह की इंटर्नशिप का अवसर तथा रू0 9000 तक की स्टाईपेंड राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत पाँच वर्षों की अवधि में कुल 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे देश में एक सशक्त एवं कुशल युवा कार्य बल का निर्माण हो सके।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना अंतर्गत 18-28 वर्ष के 12वीं पास/आई० टी० आई० / ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवओं को कौशल प्रशिक्षण के दौरान रु 4000 से रू 6000 प्रतिमाह तक की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत (2026-2031) आगामी पाँच वर्षों में कुल लगभग 1,00,000 तक बिहार के योग्य युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है।
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत Designated Trades एवं Optional Trades में 6 माह से 36 माह तक की अवधि का अप्रेंटिशिप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड का एक भाग (अधिकतम रू 1500 प्रति अप्रेंटिस प्रतिमाह) प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से वहन किया जाता है। उद्योग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अप्रेंटिसशिप को र्सडिजाइन कर सकते है। जिससे प्रशिक्षण उद्योग-विशिष्ट बनता है।
माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के कुशल बिहार, समृद्ध बिहार, के उद्देश्य को साकार करने हेतु इन तीनों योजनाओं का क्रियान्वयन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितधारकों की शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती प्रियंका कुमारी, संयुक्त निदेशक (नियोजन), श्रीमती रजिया इदरीसी, सहायक निदेशक (नियोजन), सुश्री आकृति कुमारी एवं सुश्री स्वाति सिन्हा, नियोजन पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





