
सिद्धार्थनगर। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर 100 दिवसीय टीबी रोग अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश मिश्रा द्वारा आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान से जुड़े सभी प्रमुख सूचकांकों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करने तथा समय पर जांच कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीसीपीएम श्री शिव शंकर वरुण भी मौजूद रहे। बैठक में आशा छाया, आशा राधा, आशा कृष्णावती, आशा मिनका देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



