A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में AIMIM के जिला अध्यक्ष निशात अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं

पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदया और भारतीय चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सिद्धार्थनगर में AIMIM के जिला अध्यक्ष निशात अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदया और भारतीय चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री Nitesh Rane द्वारा AIMIM और पार्टी प्रमुख Asaduddin Owaisi पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया।

जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा कि नितेश राणे ने सार्वजनिक मंच से AIMIM को आतंकवादी संगठन और असदुद्दीन ओवैसी की तुलना ओसामा बिन लादेन से की, जिससे सामाजिक और धार्मिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की

Back to top button
error: Content is protected !!