A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

सीएम राइज स्कूल प्राचार्य ने छात्रों के कांटे बाल

पालकों में रोज प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग

सी एम राइस स्कूल के प्राचार्य ने लगभग 20 छात्रों के काटे बाल

बनखेड़ी। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए स्कूलों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। क्योंकि शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है। जो बच्चों को शिक्षा के अलावा अनुशासन सिखाता है लेकिन बनखेड़ी में सी एम राइस स्कूल में एक अनोखा ही मामला देखने को मिला जहां प्राचार्य का गुस्सा सातवें आसमान पर है। प्राचार्य का छात्रों के प्रति कितना दुर व्यवहार है, इस मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां शिक्षक बच्चों को शांतिपूर्वक भी समझने का प्रयास करते हैं परंतु यहां के प्राचार्य इतने गुस्से वाले हैं कि बच्चों को समझाने की बजाय बाल ही काट दिए। प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी सजा दी, जिससे बाद में जिसने खबर सुनी वह अचंभित हो गया।
प्राचार्य ने करीब 20 बच्चों के बालों पर कैंची चलाई है। इस कार्य से बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ा है और वो अपमानित सा महसूस हुआ। छात्रों को इस अपमान से बचने के लिए स्कूल के नजदीकी दुकान से टोपी खरीद कर पहनना पड़ा था। मामला प्रकाश में आने के बाद प्राचार्य ने इसे दबाने का काफी प्रयास किया। सूत्रों की माने तो मामला उजागर होते ही प्राचार्य ने मामला दबाने के लिए बच्चों को सहमति बनाने के लिए भी दबाव बनाया गया है। क्या आखिर सजा देने के बाद दबाव बनाकर सहमति बनाई जा सकती है।

इस संबंध में सी एम राइस के प्राचार्य जगदीश मेहरा से संपर्क किया तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देकर फोन काट दिया।

इनका कहना है

यह मामला प्रकाश में आया है,, इस सम्बंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

सत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन

जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!