
रायबरेली -रायबरेली जिले की लालगंज तहसील में कई वर्षो से कार्यरत रहे तीन राजस्व निरीक्षकों व चार लेखपालों का तबादला जिलाधिकारी रायबरेली के आदेशानुसार कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक सत्यभवन शुक्ला का तबादला ऊंचाहार, सुरेन्द्र तिवारी का सलोन व शिवप्रकाश त्रिवेदी का डलमऊ तहसील के लिए स्थानांतरण हुआ। वहीं लेखपाल आशीष कुमार का डलमऊ तहसील, वीरेंद्र सिंह का सलोन तहसील, रुचि सिंह का महराजगंज के लिए स्थानांतरण हुआ है। सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को दिनांक 17/6/2025 को लालगंज तहसील से कार्य अवमुक्त कर दिया गया है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।