A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद मुरादाबाद मे दो प्राइवेट बसों में आगे निकलने की होड़ आगे निकलने की होड़ में एक बस पलटी एक यात्री की मौत दर्जनभर यात्री हुए घायल ठाकुरद्वारा कोतवाली के आजादनगर की घटना

GttJyGgWwAAa8FQ

GttIiHGaQAAlNbBतीन पलटी खाकर खंदी में गिरी बस, एक
में
मरा: मुरादाबाद में प्राइवेट बसों के चालकों
में लगी आगे निकलने की होड़, 20 से ज्यादा
यात्री घायलःमुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के आजाद
नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो प्राइवेट यात्री बसों
में आगे निकलने की होड़ में एक बस पलट गई, तेज
रफ्तार बस अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी। इस हादसे
में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। जबकि, एक की
गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई। पलटी हुई बस को
क्रेन की मदद से खींचा गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर
स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को घटना
की सूचना दी गई। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही
मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी ठाकुरद्वार ने बताया
कि दोनों बसें प्राइवेट थीं और यात्रियों को लेकर जा रही
थीं। आगे निकलने की होड़ में एक बस अनियंत्रित होकर
पलट गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि, आधा
दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक
उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।चश्मदीद ने बताया कि दोनों बसें काफी तेज गति से
चल रही थीं और आगे निकलने की होड़ में थीं। एक
बस ने तो ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन
वह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस तीन बार
पलटी। चश्मदीद ने बताया कि घटना के बाद मौके पर
चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को बचाने के लिए
लोग दौड़ पड़े।
मृतक की पहचान दीपांशु (13 साल) ग्राम भर्तावाला के
रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई गई
है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!