
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। भाजपा 9 जून से संकल्प से सिद्धि तक नामक विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा प्रतिनिधि,पदाधिकारी और कार्यकर्ता देशभर में केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।इसी क्रम में नरयावली विधानसभा के सागर ग्रामीण मंडल द्वारा मंडी रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में “संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है। सरकार ने हर व्यक्ति और हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले अधिकतर सरकारों में कांग्रेस का नेतृत्व रहा है। देश की आजादी के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार देश में पारदर्शिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों की पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है। उन्होंने मोदी सरकार की दो बड़ी उपलब्धियां का जिक्र किया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना और राम मंदिर का निर्माण। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में सागर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।