A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा।।

IMG 20250618 WA0035 1बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा।।

किचटो पंचायत मे 19 किलोमीटर लंबी सड़क का किया शिलान्यास

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने बुधवार को सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का दौरा किया।इस दौरान स्थानीय भाजपा एवं आजसु कार्यकर्ताओं ने विधायक रोशनलाल चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक रोशन लाल चौधरी ने पिपरवार क्षेत्र के किचटो पंचायत अंतर्गत ग्राम तरवां मे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया।बताया गया कि करीब 19 किलोमीटर लंबी यह सड़क ग्राम तरवां से ग्राम बुंडू, हेन्देगीर होते हुए पताल ग्राम तक पथ सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में और भी जितने भी सड़के हैं उन्हें जल्द ही सुदृढ़ीकरण किया जाएगा एवं ग्रामीण पथों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि गांव के विकास में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए ग्रामीण इलाकों की सभी कच्ची सड़क को भी पक्कीकरण किया जाएगा। इस दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।इस मौके पर भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, आजसु पिपरवार नगर अध्यक्ष विनोद सिंह, पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल,रविन्द्र सिंह,केरेडारी सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव,मोहन महतो,नागेश्वर साहू,नरेश महतो,जितेंद्र साहू,अरुण कुमार सिंह, माधुरी देवी,दीपक साहू,उपेंद्र यादव,चिंतामणि महतो, जगदीश महतो,महेंद्र सिंह, मदन साव,चतुर्भुज शर्मा, काशीनाथ महतो,सरवन महतो,राघवेंद्र सिंह सहित भाजपा और आजसु के कई कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!