?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मैनपुरी। बेवर नवीगंज चौकी शराब के ठेके के पास झाड़ियो में मिला युवक शब.. स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

हरि ओम। वंदे भारत लाइव न्यूज़

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में नवीगंज चौकी के सुदामा रोड पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नवीगंज निवासी गौरव गुप्ता (20) के रूप में हुई है। वह प्रवेश गुप्ता उर्फ लप्पा का पुत्र था।IMG 20250618 215445

गौरव मंगलवार शाम को घर से निकला था। उसे आखिरी बार नगला सुदामा रोड पर शराब के ठेके के पास झाड़ियों में नशे की हालत में देखा गया। रात को घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार को उसका शव उसी स्थान के पास मिला।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई अखिलेश ने थाने में सूचना दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गौरव शराब का आदी था। लोगों ने उसे नशे में देखा था।

क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत अत्यधिक शराब सेवन से हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!