A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

झमाझम बारिश के साथ खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मॉनसून ने दी दस्तक।।

IMG 20250618 WA0032 1 IMG 20250618 WA0033 1झमाझम बारिश के साथ खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मॉनसून ने दी दस्तक।।

बारिश से खलारी  कोयलांचल क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर, पानी-पानी हुआ पूरा इलाका

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश के साथ मॉनसून ने दस्तक दे दी है।पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र का जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है।वही बारिश के कारण खलारी कोयलांचल क्षेत्र की सभी नदियां पूरे उफान पर है।जानकारी के अनुसार सोमवार 16 जून की दोपहर से ही खलारी कोयलांचल क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है।मूसलाधार बारिश के बीच जहां कोयलांचल क्षेत्र मे हरियाली लौट चुकी है,वहीं सड़कों पर जल जमाव देखा जा रहा है। जिसके कारण आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा ट्रांसपोर्टिंग सड़कों पर कीचड़ों का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण कोल वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही है।बारिश के कारण स्कूली बच्चों के अलावा दिहाड़ी मजदूरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बारिश मे भींगकर स्कूल आते जाते देखे जा रहे हैं।इधर बारिश का असर कोयला खदानों में भी देखा जा रहा है।बारिश के बाद हॉल रोड गीला होने के कारण खदान क्षेत्र में बड़े और भारी मशीनों का परिचालन बंद कर दिया गया है।वही ट्रांसपोर्टिंग कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। इधर बारिश के कारण चौक चौराहा पर सन्नाटा पसरा हुआ है,जिसके कारण व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।ग्राहको के अभाव मे कई दुकानों पर ताला लटका हुआ है।इधर बारिश के कारण कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को भीषण भरी गर्मी से राहत मिली है।लोगों का मानना है कि इस वर्ष झमाझम बारिश के साथ मॉनसून ने जबरदस्त दस्तक दी है।वही बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं और किसान खेती-बारी की तैयारी में जुट गए हैं।

बारिश से दामोदर एंव सपही नदी पुरे उफान पर

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण खलारी कोयलांचल क्षेत्र की नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है।बारिश के कारण पिपरवार क्षेत्र के बचरा दामोदर नदी,बचरा सपही नदी एवं गहरी नदी का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।नदियों में बढ़ रहे जल स्तर के बाद बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह अचानक दामोदर नदी और सपही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते दोनों नदियों पर बना टेढ़ी पुल इसकी चपेट मे आ गया।जिसके कारण दोनों नदियों में बाढ़ आने का खतरा बन गया है।इधर बारिश के कारण बचरा रेलवे पुल एवं बचरा बस्ती रेलवे पुल में भी पानी का बहाव काफी तेज हो गया है, जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!