A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

डीएवी खलारी में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन।।

IMG 20250618 WA0042 IMG 20250618 WA0043डीएवी खलारी में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन।।

विशेषज्ञों ने दी कैरियर  मार्गदर्शन की जानकारी

बच्चे अपने भविष्य के लिए निर्माता स्वयं हैं – विकास कुमार

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में बुधवार को कक्षा 11वीं (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर एवं मनोवैज्ञानिक  विकास कुमार, सीए अनूप कुमार, एनआईटी रायपुर के  मातुल बघेल (असिस्टेंट मैनेजर, सीसीएल डकरा), सीए एवं ऑडिटर रिषभ नंदा, संघमित्रा रांची के प्रतिनिधि और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम में डीएवी खलारी के  प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 10 वीं के बाद विद्यार्थियों को दिशा देने हेतु मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित विषयों की विशेष कक्षाएं अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत आज से की गई है। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, फैशन डिजाइनिंग, सीए, आईआईएम सहित देश के टॉप 100 संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और कहा कि बच्चे अपने भविष्य के निर्माता स्वयं ही हैं, सही दिशा और परिश्रम से वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पर धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक  मुकेश कुमार राय ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र की शिक्षिका  सोनाली मेहता ने किया । विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए एक  प्रेरणा दायक कदम बताया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!