A2Z सभी खबर सभी जिले की

धार पुलिस ने पांच आरोपियों को धरावरा के पास से जुआ खेलते पकड़ा, 74 हजार से अधिक की राशि जप्त

धार पुलिस ने पांच आरोपियों को धरावरा के पास से जुआ खेलते पकड़ा, 74 हजार से अधिक की राशि जप्त

रिपोर्ट पवन सावले

धार। धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा लगातार जिले में अवैध रूप से जुए सट्टे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है उसी के तहत धार में सीएसपी रविंद्र कुमार वास्कले के निर्देशन में धार कोतवाली पुलिस के द्वारा पुलिस की टीम ने धार के पास धरावरा गांव के पास में जुएं की टेबल पर मुखबीर की सूचना पर दबिश दी गई पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों शंकर पिता नंदराम चावडा उम्र 40 साल निवासी श्रीजी धाम कालोनी के सामने नौगांव धार ,कमल उर्फ दयाराम पिता किशोर माली उम्र 40 साल निवासी काजी वाडा धार, अशोक पिता रामचन्द्र जाट उम्र 35 साल निवासी ग्राम जेतपुरा धार,. त्रिलोक पिता रमेशचन्द्र मकवाना उम्र 28 साल निवासी बडा गणपति मार्ग नौगांव धार, चेतन पिता रमेशचन्द्र ठाकुर उम्र 38 साल निवासी ऊकार नगर धार को नया बायपास रोड धरावरा पुलिया के पास से पकड़ा है।

सीएस पी रविंद्र वास्कले के अनुसार पुलिस ने शंकर चावडा से 17000/-रुपये नगदी व कमल उर्फ दयाराम के से 13,000 रुपये व अशोक जाट से 20,000 रुपये व त्रिलोक मकवाना से 3,170 रुपये नगदी व चेतन ठाकुर से 10,000 रुपये तथा एक सफेद रंग की होण्डाई वेन्यु कार क्रमांक MP.09.DL.0136 तथा फड से 11000 /- रुपये कुल मश्रुका 74 हजार 170 रुपये नगदी व 52 ताश के पत्ते जप्त किये है।

[yop_poll id="10"]
Show More

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Back to top button
error: Content is protected !!