A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के पंजीयन 25 जून से बच्चे जानेंगे प्रदेश का समृद्धिशाली इतिहास मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का आयोजन

  सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9425179527/ 9630286236  धार, 17 जून 2025/ मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता जिला व प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 1 अगस्त को जिला स्तर पर व वहीं दूसरा चरण 26 सितंबर को राज्य स्तर पर होगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। पंजीयन 25 जून से प्रारंभ होंगे। इसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक है।

    धार जिले में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता होगी। इसकी तैयारी जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद ने प्रारंभ करी दी। गौरतलब है कि प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। वर्ष 2016 से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ व एक ही तिथि को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा के सहयोग से 2 चरणों (जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय) में किया जाता है। जानकारी जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा ने दी।

 

ऑनलाइन होंगे पंजीयन

विद्यालय प्राचार्य, प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की टीम का पंजीयन 25 जून 2025 से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। https://www.mptourism.com/tourismquiz 2025/schools/ लिंक पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!