A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता की जानकारी प्रदान की

धार 17 जून 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के निर्देशानुसार आज मंगलवार को देदला में आयोजित जागरूकता अभियान मे वन स्टॉप सेंटर सखी धार द्वारा महिलाओं के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की गई । जिसमें बेटियों के किशोरी स्वास्थ, पोषण ,माहवारी प्रबंधन एवं बाल विवाह ना करने की बात कर उन्हें समझाया कि बेटियों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश करे । किसी भी बालिका का बाल विवाह न होने दें । साथ ही वन स्टॉप सेंटर द्वारा किसी भी हिंसा से पीड़ित होने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता की जानकारी प्रदान की गई । साथ ही 100 डायल पुलिस हेल्प लाइन,181 महिला हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर क्राइम ,14567 वरिष्ठ हेल्प लाइन नंबर , 112 हेल्प लाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई ।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!