
” गया से सैकड़ों कॉंग्रेसज़न पटना में ईडी कार्यालय पर आयोजित विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए ”
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व पटना गांधी मैदान स्थिति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन निकला जो गांधी मैदान गेट नंबर 01 से बाहर निकल कर जे पी गोलमबर होते हुए विसकोमान भवन के बगल वाले रोड स्थिति ईडी कार्यालय पहुंच कर उसके गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ, जिसमें गया जिला से सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि गया से गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद उमैर खान उर्फ टीका खान, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद यादव, सुमंत्र कुमार, रामाश्रय सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, गया जिला कॉंग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, एस सी- एस टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निराला, मोहम्मद शफ़ीक आलम , ललन कुमार दास, रंजीत कुमार सिंह, नथुन पासवान, मोहम्मद सरवर खान, मोहम्मद आफताब आलम खान, दशरथ प्रसाद केशरी, विपिन बिहारी सिन्हा, टिंकू गिरी, अमरजीत कुमार, अमित कुमार सिंह, अर्जुन मांझी, राजीव कुमार सिंह, चंदन सिंह, आदि सुबह दस बजे से ही पटना गांधी मैदान स्थिति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण पहुँच कर गांधी प्रतिमा के समक्ष अपने , अपने हाथों में तख्तियां लेकर हिडनबर्ग रिसर्च के सनसनी खेज खुलासा की जांच कराओ, सेबी प्रमुख माधवी पूरी बुच इस्तीफा दो, विनोद अडानी बुच दंपति की गठबंधन एवं महाघोटाला की जे पी सी जांच कराओ आदि मांगों पर आवाज बुलंद किया।
पटना गांधी मैदान स्थिति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हज़ारों, हजार की संख्या मे कॉंग्रेस पार्टी के सम्पूर्ण बिहार से आए नेता, कार्यकर्ता, नारेबाजी करते हुए ईडी कार्यालय पहुंच कर विस्तृत ज्ञापन दिया गया।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज