A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र -शिर्डी सांई बाबा के भक्तजनों को राहत

शिर्डी सांई संस्थान ने वीआईपी दर्शन के लिए समय तय कर दिया है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: महाराष्ट्र के शिर्डी सांईबाबा मंदिर में वीआईपी व्यक्तियों के आगमन पर आम दर्शन कतार में खड़े भकतजनों को रोक दिया जाता था, इससे साधारण भक्तगणों को दर्शन में भारी परेशानी होती रही है। आम भक्तजनों के इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए शिर्डी सांई संस्थान ने अब वीआईपी याने की महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मंदिर में दर्शन करने के लिए समय सीमा तय कर दिया है। शिर्डी सांई संस्थान की तदर्थ समिती ने यह यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।।संस्थान के इस निर्णय नई ब्रेक दर्शन व्यवस्था से सांई मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले सामान्य भक्तजनों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। शिर्डी सांई मंदिर में दर्शन कतार में खड़े होने वाले सामान्य भक्तजनों को लंबे समय तक कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन के लिए इंतजार नही करना पड़ेगा। महाराष्ट्र शिर्डी सांई संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर जी के द्वारा रह जानकारी साझा की गई है। ब्रेक दर्शन का समय -: सुबह- 09:00से 10:00बजे तक 01घंटा, दोपहर-:2:30 से 3:30बजे तक 01घंटा, रात में -08:00से 08:30बजे तक 01 घंटा ।। इन्हे रहेगी दर्शन में छूट-: भारत के वर्तमान एवं पूर्व राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, राज्यपाल महोदय, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के मंत्री, विधानसभा विधानपरिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सांसद विधायक, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश को ब्रेक दर्शन से छूट प्राप्त होगी। प्रसिद्ध उद्योगपति, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी , फिल्म अभिनेता, वैज्ञानिक एवं संस्थान की तदर्थ समीति के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य तथा एक लाख रूपय या उससे अधिक दानदाता सांई भक्तों को यह छूट दी जायेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!