A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकर्नाटककृषिगढ़वागुजरातगुमलाचित्त्तोरगढ़जमशेदपुरझारखंडदेशधनबादनई दिल्लीबिहारबोकारोमहाराष्ट्रमौसमवन और पर्यावरण

केतार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान को लेकर विशेष शिविर

20250622 113621

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ केतार से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत शुक्रवार को केतार प्रखंड के पचाडुमर पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, उप प्रमुख शंभू सिंह, जिला परिषद ज्वाला प्रसाद, बीपीओ नीरज पाल, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 50प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजातीय ग्रामों के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु जिले के विभिन्न पंचायत में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 15 से 30 जून 2025 तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और पात्र लाभुकों को त्वरित सेवा प्रदान करना है। आयोजित शिविर में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गये। और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभकों को आच्छादित किया गया । शिविरों में पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार, पेंशन, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा आदि प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस द्वारा चल रहे योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारियां दी गयी और 9 लाख रुपए का चेक का वितरण किया गया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा 6 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की गयी। वही शिविर में पेंशन का कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 28 आवेदन की ऑन द स्पॉट स्वीकृति दी गयी। वही 7 जाति प्रमाण पत्र के लिए, 9 आय प्रमाण पत्र के लिए, 5निवास प्रमाण पत्र के लिए, 8आधार कार्ड अपडेट और 34 जॉब कार्ड की स्वीकृति दी गयी। राजस्व विभाग से भी आवेदन प्राप्त की गयी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!