A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceअन्य खबरेकृषिक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीधनबादबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

आयो आयदरी ट्रस्ट के द्वारा पारंपरिक बीज संरक्षण को लेकर एक दिवसीय मेला का आयोजन

आयो आयदरी ट्रस्ट के द्वारा पारंपरिक बीज संरक्षण को लेकर एक दिवसीय मेला का आयोजन

  • उपराजधानी दुमका के रामगढ़ प्रखंड में ग्राम पंचायत पथरिया  रामगढ़ जिला दुमका में आयो आयदरी ट्रस्ट के द्वारा पारंपरिक बीज संरक्षण को लेकर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत संयुक्त रूप फीता काटकर उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री सुधीर मंडल प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री आशीष रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार, आयो आयदरी ट्रस्ट की सचिव श्रीमति मुन्नी हेंब्रम परियोजना समन्वयक जय प्रकाश शर्मा, नन्द लाल मंडल, विवेकानंद पांडे किया गया। आगे कार्यक्रम में संस्था के कार्य को बताते हुए सचिव श्रीमति मुन्नी हेंब्रम जी ने कहा कि आयादरी ट्रस्ट विगत 27 वर्षों से दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण, जैविक खेती, उन्मूलन तथा आजीविका संवर्धन जैसे विविध क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य सतत विकास की दिशा में स्थानीय समुदायों को स्वावलंबी बनाना तथा पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखना है।
    मेले का उद्देश्य स्थानीय कृषकों को पारंपरिक बीजों के महत्व से अवगत कराना, जैविक खेती को प्रोत्साहन देना एवं पारंपरिक किस्मों के संरक्षण हेतु संवाद स्थापित करना। आगे कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री आशीष रंजन ने अपने सम्बोधन में संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। अभी मूंगफली बीज का वितरण किया जा रहा है उन्होने किसानों को लेने के लिए आग्रह किया। आगे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं संस्था के कार्यक्रम को देखते आया हूं संस्था जिस तरीके से पारंपरिक बीज संरक्षण के लिए कार्य कर रही है उनके लिए मै संस्था को धन्यवाद देता हूं। आगे कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री सुधीर मंडल जी ने अपने सम्बोधन में पारंपरिक बीज बचाने का आग्रह किया साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देने एवम अपने स्तर हर संभव सहायता करने की बात कही। आगे कार्यक्रम में अतिथि को पारंपरिक बीज संरक्षण के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कराया गया। आगे कार्यक्रम में किशोरियों के द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। आगे कार्यक्रम में उत्कृष्ट 05किसानों को संस्था की ओर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसमें गिदो मुर्मू, कासियादुम पाकू मुर्मू अंबासोल ककनी, अस्कोलेस्तिका टुडु महुआपाथर, सोनोती किस्कू जामबारी, मोनिका टुडू पद्निदुमा शामिल हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश राय, मार्शेल हांसदा, सुशांति, निर्मला, पकलु, सावित्री, विपासा, सुष्मिता, ज्योति, शीला का सराहनीय योगदान रहा।
Back to top button
error: Content is protected !!