?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशरायबरेली

संगठन को गति देने के लिए विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न

775cd4 64101ea99e764512ba8d2c1cef868df1mv2

 

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली मो 9170804072

आज सिंचाई ऑफिस गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और समीक्षात्मक चर्चा की गई। बैठक में प्रांत से विशेष रूप से प्रांत सह मंत्री विवेक जी की उपस्थिति रही। उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी जी ने की। इस दौरान जिला मंत्री धनंजय पांडे, जिला कार्याध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, विभाग धर्माचार संपर्क प्रमुख रामकरण पाल, जिला समरसता प्रमुख ललित नारायण पांडे, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक आदर्श गुप्ता, जिला सह मंत्री संतोष सोनी, जिला प्रसार प्रमुख घनश्याम मिश्रा, जिला सह प्रसार प्रमुख अनुपम मिश्रा, विभाग अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी तथा जिला संयोजक उमेश पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, सामाजिक समरसता और जनजागरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को लेकर संकल्प लिया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!