
प्रेस विज्ञप्ति
बंदोरा खीरसाली, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
मशाल जूलूस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया -दुबे
(किसान नेता घनश्याम पटेल, तोषण पटेल,फिरतूराम ध्रुव ने नेतृत्व किया,23 जून को बंदोरा खिरसाली में मशाल जुलूस आयोजित है)
महासमुंद 22 जून 2025। आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 5.45 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों का किसान क्रांति मशाल रैली आज पिरदा पहुंचा।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,प्रदेश किसान वेगेद्र सोनवेर उपस्थित थे। श्री दुबे जी ने पूर्व सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल,तोषण पटेल,फिरतूराम ध्रुव के हाथ में मशाल देके प्रारंभ कराया।
मशाल जुलूस लेके निकले गांव के किसान,महिला किसान रंगमंच दुर्गा चौक से सहाड़ा चौक,स्कूलपारा चौक, महामाया पारा चौक,बजरंग पारा चौक के साथ गांव के समस्त गलियों में जनजागरण कर रंगमंच चौक में में समापन हुआ।मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया ।
मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) लागू कराने शोषण,भ्रष्टाचार शामिल है।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से घनश्याम पटेल पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, तोषण पटेल,फिरतूराम ध्रुव,मनोज पटेल,सेवक राम ध्रुव,शुभम पटेल, प्रीतम विश्वकर्मा,हरकू असगर, प्रेमलाल असगर,अशोक कश्यप, रूपसिंह निषाद,हेमसागर पटेल, नाथूराम सिन्हा,तोषण सिन्हा,इंदल पटेल,बिसरू ध्रुव, बैसाखू सिन्हा,दौलत ध्रुव,कुमार बरिहा, ठाकुरराम यदु,श्रीमती श्याम बाई ध्रुव,जमुना यदु,मोहन बाई जलक्षत्री, ख़ेमिन साहू,रामबाई ध्रुव,रुक्मणि यादव,पुष्वैया धीवर,बनवासा यादव, धनवंतीन ध्रुव,पोरा बाई ध्रुव,फ़ागनी बाई ध्रुव,पुन्नी बाई पटेल सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015