A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हत्या के 4 आरोपियों को किया गिरफतार, घटना में प्रयुक्त हथियार किया भी बरामद

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। दिनांक 21/06/2025 को प्रातः 08:30 से 08:40 बजे के मध्य ग्राम देवरी चौधरी, थाना रहली, जिला सागर निवासी श्री ओमकार पिता मुलू अहिरवार (उम्र 28 वर्ष) की हत्या पुराने विवाद के चलते आरोपियों द्वारा हमला करके कर दी गई थी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता मूलू अहिरवार की रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 373/25 अंतर्गत धारा 126(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 118(1), 109, 103(1) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा घटना को अति गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न
पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर व्यापक प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।1. विंद्रावन पिता जुगराज यादव (उम्र 45 वर्ष)2. जुगराज पिता मुलू यादव (उम्र 75 वर्ष)3. उमेश पिता जबाहर यादव (उम्र 50 वर्ष)4. विशाल पिता हल्काई यादव (उम्र 50 वर्ष)(सभी निवासी ग्राम देवरी चौधरी, थाना रहली)
चारों आरोपियों से पूछताछ कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार घटनास्थल से जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की चिकित्सकीय जांच C.H.C. रहली में कराई गई एवं उन्हें विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार कर विवेचना जारी है। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा शासकीय योजना के अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता तुरंत प्रदान की गई है एवं स्पॉन्सर योजना तथा पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।Screenshot 20250616 183613

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!