A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

जिलाधिकारी ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत किया छितौनी तटबंध का निरीक्षण

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से आज तहसील खडडा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील भैंसहा गांव के छितौनी तटबंध/स्परों के मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ आने से पूर्व की तैयारियों और किए गए सुरक्षात्मक निर्माणों व उपायों का अवलोकन किया। साथ में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड श्री मनोरंजन, एसडीएम मोहम्मद जफर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के ठोकर(स्पर) व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ बचाव से निपटने से पूर्व से ही समस्त तैयारियो को दुरुस्त करने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि मरम्मत कार्य को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। अगर इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। जहां भी हमारी आवश्यकता पड़े किसी कार्य को लेकर तो मुझसे अप्रूवल ले लें। जहां भी आवागमन की असुविधा हो तो पहले से ही राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रॉन के साथ साथ जल स्तर, बोल्डर ,पेंचिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने पूर्व में प्रस्तावित एवं मरम्मत कराए जाने वाले ठोकरों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परकुपाइन का निरीक्षण भी किया । उन्होंने मीडिया बंधुओं से विगत वर्षों में आने वाले बाढ़ की स्थिति, चिकित्सीय सुविधा, खान पान की समस्या तथा जलप्लावित क्षेत्रों की वास्तविक समस्या के बारे में भी जानकारी ली। भविष्य में जल स्तर बढ़ जाने पर बाढ़ बचाव हेतु अपनाए जाने सुरक्षात्मक उपायों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने सभी सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में गंडक नदी के कटान से प्रभावित ग्रामों के बारे में तथा जल स्तर बढ़ जाने या बाढ़ आने पर उनके लिए किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों, बाढ़ बचाव के उपाय एवं सुविधाओं की भी जानकारी उपजिलाधिकारी खड्डा एवं सहायक अभि0 बाढ़ खंड से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के दृष्टिगत तैयारी करने के निर्देश दिये। *अंत में बाढ़ बचाव एवं कराए गए मरम्मत कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट एवं फोटोग्राप्स प्रतिदिन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीओ खड्डा श्री भट्ट, एसडीएम खड्डा मोहम्मद जफर, सहायक अभियंता बाढ़ खंड खड्डा श्री मनोरंजन, बाढ़ खंड के अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!