A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 189 दुकान-मकान पर लगा लाल निशान, CM के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 189 दुकान-मकान पर लगा लाल निशान, CM के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 189 दुकान-मकान पर लगा लाल निशान, CM के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई8381c0e2b4b3bccfcfeb1f59ced58ac9fe263f346030b26e199c1ff42bf07923.0वाराणसी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद दालमंडी में चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के साथ नगर निगम और जलकल की टीम फोर्स के साथ पहुंची। पीडब्ल्यूडी की टीम ने जैसे ही फाइनल नापी का काम शुरु किया वैसे ही हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम दुकान और मकान के आगे लगे निशान तक खुद खाली करने का अनाउंस करती रही।

शनिवार को टीम ने दालमंडी से लंगड़ा हाफिस तक 189 मकानों और दुकानों की नपाई पूरी कर ली। 17.5 मीटर होना है चौड़ीकरण दालमंडी की सकरी गलियां 17.5 मीटर चौड़ी होंगी। वर्तमान हालात यह है कि वह करीब 9 मीटर चौड़ी है, उसमें भी दुकान और मकान का कब्जा है।यह चौड़ीकरण करीब 650 मीटर का होना है, इसके लिए करीब 200 करोड़ का टेंडर हो चुका है। इस कार्य के लिए 20 करोड़ से अधिक रुपए शासन से पहले ही जारी हो चुके है। मुआवजे के बाद आगे की कार्रवाई जानकारी के अनुसार नापी के बाद प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलना है। मुआवजे के बाद आगे की कार्रवाई होगी।शासन इस सड़क मॉडल सड़क के रुप में विकसित करेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क चौड़ीकरण करेगा और बिजली, पानी और नाले की लाइन भी अंडरग्राउंड की जाएगी। सीवर लाइन भी नए सिरे से डाला जाएगा, उसका भी सर्वे पूरा हो चुका है।2c055bddc8a3caa84bf053be539ded1817869925717bf7e60edce6e8b78cccb2.0

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!