
प्रेस विज्ञप्ति
सिरपुर परिक्षेत्र, बंदोरा खिरसाली
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
विश्व धरोहर सिरपुर परिक्षेत्र बंदोरा खिरसाली के युवा मशाल लेकर निकले गली गली भाजपा विधायक के प्रति आक्रोश रेती तस्करी जमीन दलाली छोड़ करें जनता की सेवा किसान मोर्चा ने विश्व धरोहर सिरपुर बचाने सतत आंदोलन कर सिरपुर परिक्षेत्र बचाने के साथ धरोहर को स्थापित करने किया है काम युवा महिला किसान किसान राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने का लिया संकल्प -किसान मोर्चा
(किसान नेता अगरसिंह दीवान, देवकुमार ध्रुव,भानु पटेल ने नेतृत्व किया,29 जून को तुमगांव में मशाल जुलूस आयोजित है)
महासमुंद 23 जून 2025। आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 6.00 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों का किसान क्रांति मशाल रैली आज खिरसाली बंदोरा पहुंचा।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी अशोक कश्यप,तोषण सिन्हा उपस्थित थे।
मशाल जुलूस लेके निकले गांव के युवा,किसान,महिला किसान दुर्गा मंच से गौरा चौक,लोहारपारा,बजरंग चौक,डीपापारा,स्कूलपारा,शीतला चौक के साथ गांव के समस्त गलियों में जनजागरण कर दुर्गा मंच में समापन हुआ।मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया ।
मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) लागू कराने शोषण,भ्रष्टाचार शामिल है।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से अगरसिंह दीवान,देवकुमार ध्रुव बेनीराम पटेल, इतवारी ध्रुव,दीपक पटेल,चमरू ध्रुव,चन्द्रसिंह बरिहा,भानु पटेल,रामलाल विश्वकर्मा,चैन सिंह बरिहा,उदेराम बरिहा,मनोहर ध्रुव, अशोक कश्यप,तोषण सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,काशीराम यादव,तोरण यादव, दिनेश कुमार,श्रीमती राधा बाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,श्याम बाई ध्रुव,जमुना यदु,मोहन बाई जलक्षत्री,ख़ेमिन साहू,रुक्मणि यादव,पुष्वैया धीवर,रमशिला पटेल, धनेश्वरी यादव सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande bharat Live tv news nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015