?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Pali News : स्मार्ट मीटरों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Pali News : स्मार्ट मीटरों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Pali News : पाली में कांग्रेस की ओर से सोमवार को निजी कम्पनियों की ओर से लगाए जा रहे बिजली के मीटरों पर नाराजगी जताई गई। पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन साैंपा।
जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राज्य एवं पाली में निजी कम्पनी की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया है। वे मीटर सरकारी लैब में टेस्ट नहीं किए है। इन मीटरों से बिजली का बिल अधिक आने की आशंका है। पुराने मीटर हटाने से भी सरकार को नुकसान होगा। ज्ञापन में मीटर बदलने पर रोक लगाने की मांग की।
ये रहे मौजूद
जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि ज्ञापन देते समय पीसीसी उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, जब्बरसिंह राजपुरोहित, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, राकेश चौहान, शहर संगठन महामंत्री भंवर राव, पार्षद संतोख सिंह बाजवा, मंडल अध्यक्ष रघुनाथ सिंह मण्डली आदि मौजूद रहे।IMG 20250623 190050 1

Back to top button
error: Content is protected !!