?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

अमृत हरित महाअभियान के तहत खरगोन में 1500 पौधों का वृहद पौधारोपण

अमृत हरित महाअभियान के तहत खरगोन में 1500 पौधों का वृहद पौधारोपण
खरगोन, 06 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत नगरपालिका खरगोन द्वारा शहर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया।
वार्ड क्रमांक 2 आनंद नगर स्थित बौद्ध विहार उद्यान तथा बीटीआई रोड स्थित बच्चों के मुक्तिधाम परिसर में औषधीय, फलदार एवं छायादार प्रजातियों के लगभग 1500 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, समाजसेवियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल सहित नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!