?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ज्वालापुर पुलिस का अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान,81/83 पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले और ज्वालापुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ज्वालापुर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम चौक तक कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी रेल उपनिरीक्षक समीप पांडेय एवं उपनिरीक्षक गगन मैठाणी ने पुलिस टीम के साथ किया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों तथा तहसील ज्वालापुर के आसपास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81/83 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने संबंधित दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय भेजा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!