
कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा (झांसी):शासन के मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आज गरौठा तहसील परिसर में जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन संपन्न हुआ।
इस शिविर में तहसील क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आए बड़ी संख्या में फरियादियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा।मौके पर निस्तारण और कड़े निर्देश जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से जुड़े मामले छाए रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम और एसएसपी ने परखी पुष्टाहार की गुणवत्ता 

समाधान दिवस के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) द्वारा लगाए गए स्टॉल का अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया। यहां डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बांटे जाने वाले पोषणयुक्त हलवे और नमकीन दलिये का खुद स्वाद चखा। अधिकारियों ने इसकी स्वाद और गुणवत्ता को परखा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पोषाहार उच्च स्तर का हो।
इस मौके पर तहसील के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे






