A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के भोजपुर आगमन की तैयारी में जुटे पदयात्री

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के भोजपुर आगमन की तैयारी में जुटे पदयात्री

आरा (भोजपुर)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के भोजपुर आगमन को लेकर पदयात्रियों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में सभा की। सभा में पदयात्री शशिकांत कुमार ने लोगों को बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में जन सुराज की आवश्यकता से अवगत कराते हुए कहा की प्रशांत किशोर विगत 23 माह से लगातार बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। ताकि बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े। पदयात्री राकेश कुमार तिवारी ने कहां की बिहार के लोगों के लिए पलायन एक सबसे बड़ी समस्या है। गरीब लोगों को रोजी रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। जबकि समृद्ध लोगों को बच्चों को पढ़ाने तथा अपना इलाज कराने के लिए पलायन करना पड़ता है। पदयात्री पंचम तिवारी ने कहा कि भोजपुर जिले में प्रशांत किशोर की आगमन की तैयारी पूरे जिले के कार्यकर्ता जगह-जगह सभा तथा जनसंपर्क का आयोजन कर तैयारी में जुटे हुए हैं। जनसुराजी धनजी सिंह ने कहा कि पूरे आरा शहर को जनसुराजी साथियों ने बैनर पोस्टर से पाट दिया है। मौके पर प्रदुमन यादव, दीपक सिंह, राजकिशोर कुमार व मोहम्मद नसीम समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Back to top button
error: Content is protected !!