A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसमराजनीतिरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाह ने किया नामांकन, उमड़ी भीड़

भवनाथपुर विधानसभा में कमल है और कमल खिलेगा उक्त बातें भानु प्रताप शाही में गुरुवार को नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कही

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से:भवनाथपुर विधानसभा में कमल है और कमल खिलेगा उक्त बातें भानु प्रताप शाही में गुरुवार को नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कही।IMG 20241024 WA0338FB IMG 1729777590597भानु प्रताप शाही ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विकास और राज्य में हेमंत सोरेन गठबंधन की निकम्मी सरकार जो विकास विरोधी है उसे हटा कर साफ सुथरी ,सरकार का निर्माण करने के मुद्दा के साथ हम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आज स्वतःचुनाव लड़ रही है। वे हेमंत सोरेन की निकम्मी, विकास विरोधी युवा विरोधी, किसान विरोधी ,झारखंड की हेमंत गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।Screenshot 2024 1024 193817उन्होंने कहा की विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जिस विश्वास के साथ भवनाथपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है मैं सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा उन्होंने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में झारखंड के निकम्मी सरकार को हटाना और साफ सुथरी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में आया हूं। अटल बिहारी वाजपेई जी ने जिस विश्वास के साथ झारखंड का निर्माण किया था ।उसके लिए एक-एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ,झारखंड वासी, झारखंड को विकास के आगे ले जाएंगे ।उन्होंने अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी के एक साथ आ जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो से तीन वाले ही नहीं 23 तक नंबर वाले भी अगर एक साथ आ जाए तो यहां कमल खिला है और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार ने लोगों को केवल छलने का कार्य किया है युवाओं को धोखा दिया गया है ,महिलाओं पर अत्याचार और कई घटनाएं बढ़ी है। यह सरकार सभी मुद्दों पर विफल है पूरी झारखंड में हेमंत सोरेन के हटाने और भाजपा लाने का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!