सेवा भारती को प्रदान की विवाहो त्सव की उपहार राशि
सेवा भारती चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले में चलाये जाने वाले सेवा कार्य बाल संस्कार केंद्र

सेवा भारती चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले में चलाये जाने वाले सेवा कार्य बाल संस्कार केंद्र ,सिलाई प्रशिक्षण, चिकित्सा केंद्र आदि के संचालन हेतु सहयोग राशि प्रदान की। सेवा भारती जिला चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष भूरालाल शर्मा ने बताया कि गंगरार निवासी राज्य कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास के सुपुत्र डॉक्टर मुकुल व्यास व मेवाड़ी बाई के नाम से मशहूर जिगिशा जोशी के विवाह के शुभ अवसर पर प्राप्त संपूर्ण उपहार राशि स्वेच्छा से सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के लिए प्रदान की । विदित रहे की सेवा भारती द्वारा सेवा बस्तियों में विभिन्न प्रकार के प्रकल्प चलाकर छोटे बालकों में बाल संस्कार तथा उनकी प्रारंभिक शिक्षा की योजना की जाती है साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।इस अवसर पर सेवा भारती संरक्षक विपिन नाहर ,मंत्री भगवान लाल सुथार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भड़कतिया राजेंद्र कुमार शर्मा ,घनश्याम शर्मा ललित काकानी, गोवर्धन लाल आचार्य ,गणेश लाल तेली, आशु रेबारी ने आभार जताया।