उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

हेरिटेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हेरिटेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजनIMG 20241115 WA0659 IMG 20241115 WA0651 IMG 20241115 WA0605
नगर स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन रविवार को हो गया ।
विद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आरंभ 14 नवंबर दिन गुरुवार को किया गया था। इस क्रीड़ा समारोह में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, सेक रेस ,फ्रॉग जंप ,लॉन्ग जंप ,शॉट पुट ,कबड्डी ,वॉलीबॉल, बैडमिंटन ,रस्साकस्सी आदि खेलो में प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेलों में भाग लेते हुए बच्चे उत्साहित दिखे ।
प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चे अपनी अपनी टीमों का उत्साहवर्धन करते रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता और सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!