A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अनुज चौधरी केस: मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड में एसटीएफ की कार्रवाई, एक लाख के इनामी को किया गिरफ्तार।एसटीएफ ने मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अनुज चौधरी की हत्या के मामले में फरार एक लाख के इनामी आरोपी विकास सिंह धामा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के बाद से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

जान गंवाने वाले अनुज चौधरी और आरोपी विकास – फोटो : संवाद। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुरादाबाद के चर्चित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी मुख्य आरोपी विकास सिंह धामा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सहारनपुर से हुई, जहां आरोपी लंबे समय से छिपा हुआ था।

मझोला क्षेत्र में 10 अगस्त 2023 को भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनुज चौधरी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी थे। हत्या का कारण आपसी रंजिश और राजनीतिक विवाद सामने आया था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।हत्या के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन मुख्य आरोपी विकास सिंह धामा तब से फरार था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया और उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विकास सहारनपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ की बरेली यूनिट ने सहारनपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।उसका पकड़ा जाना जांच में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि विकास सिंह पर हत्या के अलावा कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं। वह हत्या के बाद से ही फरार था और लगातार स्थान बदलकर छिप रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे मुरादाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है। मुरादाबाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अनुज चौधरी हत्याकांड न केवल मुरादाबाद बल्कि पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल मचा दी थी।

भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई थी और त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद इस मामले से जुड़े अन्य राज सामने आएंगे।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!