A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति संकलन एवं सम्मान कार्यक्रम

फिरोजाबाद

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति संकलन एवं सम्मान कार्यक्रम

इस वर्ष पूरा देश भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उत्सव में 25 दिसंबर को उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।श्रद्धेय अटल जी के स्मारक, सदैव अटल नई दिल्ली में विशेष श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किया गया। इन आयोजनों ने अटल जी के योगदान और उनकी दूरदृष्टि को जीवंत किया भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों को चिन्हित करना है, जिनके पास अटल जी के साथ साझा किए गए क्षणों की कोई स्मृति हो, जैसे कागजी दस्तावेज जैसे पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ ऑडियो या वीडियो क्लिप इन स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संग्रहित किया जाएगा। साथ ही, उन भाग्यशाली कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या उनके सहयोगी संगठनों में कार्य किया हो। साहित्य का संग्रह और प्रदर्शन अटल जी पर लिखे गए लेखों और पुस्तकों को भी इस अभियान के तहत एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जाएगा। चुनी हुई जानकारी को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा यह अवसर न केवल अटल जी की स्मृतियों को संजोने का है, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके सपनों के भारत को साकार करने का भी है। यदि आपके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति है, तो अपने नजदीकी जिला भाजपा कार्यालय से संपर्क करें और इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें।

Back to top button
error: Content is protected !!