
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से उपकारा नगर ऊंटरी का अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकारा में नाली निकासी की समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपकारा में बाथरूम व बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या पर चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी और अंचन अधिकारी ने मौके पर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया।
अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि महदईया में निर्मित उपकारा में नाली निकासी की समस्या को लेकर निरीक्षण किया गया। जल निकासी के समुचित समाधान के लिए अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक व अमीन के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया। उन्होंने अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नाली निकासी की समस्या का निराकरण किया जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द उपकारा चालू होने की संभावना है। इस अवसर पर अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.