A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रव्यापारसमाचार

हाथरस का रंग गुलाल देशभर में चलता है ।


卐 सभी भाई बहनों माताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐 वंदेभारतलाइवटीवी न्युज-: उत्तरप्रदेश का हाथरस रंगों के लिए प्रसिद्ध है। हाथरस का रंग पूरे देशभर में अपने रंग से रंगता है। होली पर प्रतिवर्ष देशभर में जितने रंगों गुलाल की सप्लाई होती है उनमे से लगभग 80% माल उत्तरप्रदेश के हाथरस में तैयार किया जाता है। हाथरस में रंग गुलाल बनाने के लगभग 25 बड़े कारखाने हैं। हाथरस के बने रंगों में तोता छाप, मुर्गा छाप, जोकर जैसै बड़े प्रसिद्ध ब्रांड हैं। हाथरस में रंग बनाने का इतिहास लगभग 90 वर्ष पुराना है। ।यहां के रंग गुलाल दिल्ली सहित पूरे देशभर व्यापारी लेकर जाते हैं। हाथरस में रंग खेलने वाला सिलेंडर भी मिलता है। इन सिलेंडरों से तेजी के साथ हवा के रूप में रंग गुलाल निकलता है। मथुरा से चालीस किमी• दूर हाथरस में वर्ष 1950 के लगभग कलर फैक्ट्रियां बननी शुरू की गई। हाथरस में अकेले मुर्गा छाप रंग की आठ से दस फैक्ट्रियां हैं। जानकारी अनुसार हाथरस में किला गेट, बीएच ऑयल मिल रोड, नाई का नंगला, लाला का नंगला, सहित अनेक क्षेत्रों में बड़े स्तर पर रंग गुलाल बनाने का काम होता है। यहां पर सबसे अधिक गुलाल बनाया जाता है। हाथरस में कलर बनाने का काम अब कुटीर उद्योग के रूप में विकसित हो गया है। हाथरस की तोता छाप कंपनी नें गुलाल और रंग वाले सिलेंडर भी तैयार किए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!