
जीएसटी अफसरों को घेरने पर
व्यापारियों ने 23 नग माल छोड़ा, 4 जब्त
रात ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से पकड़े गए 27 नग माल को लेकर सोमवार को रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों को घेर लिया। व्यापारियों ने सांसद के साथ मिलकर अधिकारियों से माल छोड़ने की मांग की, जिसके बाद जीएसटी अधिकारियों ने जांच के बाद 23 नग माल को छोड़ दिया और चार नग माल को जब्त कर लिया। इस माल में महंगे कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम शामिल थे, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई।
ज्वाइंट कमिश्नर रेनू कुमारी के निर्देश पर वैध दस्तावेजों के आधार पर माल का निस्तारण किया गया।







