
चन्दौली
राष्ट्रीय लोक अदालत: सुलह से समाधान, 10 मई को आपके द्वार!
चन्दौली के दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल देखी गई। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रविन्द्र सिंह ने प्रातः 10:00 बजे पराविधिक स्वयं सेवकों की एक रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाना है।
घर-घर पहुंचेगा लोक अदालत का संदेश
पराविधिक स्वयं सेवकों का यह नगर भ्रमण जनपद और तहसील स्तर पर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उससे होने वाले लाभों से अवगत कराएगा। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक आम नागरिकों और वादकारियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला जज रविन्द्र सिंह के साथ अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किकिन मामलों का होगा निपटारा?
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि 10 मई को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह के आधार पर किया जाएगा। इनमें प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण से जुड़े मामले, चेक बाउंस और मोटर यान अधिनियम से संबंधित वाद प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली और टेलीफोन संबंधी वाद, जलकर निर्धारण और नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील जैसे मामले भी शामिल किए जाएंगे।
यह महत्वपूर्ण सूचना अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली,विकास वर्मा द्वारा प्रदान की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत वादियों के लिए अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने का एक सुनहरा अवसर है।या।