A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyउत्तर प्रदेशजालौन

जालौन: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

जालौन: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच,जालौन

(जालौन) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाभावी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन मिला। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण भी किया गया ताकि उनके उपचार में पोषण की कमी न हो। रेडक्रॉस कार्यालय का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं, रक्तदान शिविर का आयोजन कर जनमानस को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रेडक्रॉस की भूमिका को सराहते हुए कहा कि संस्था आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और मानवीय सहायता में अहम योगदान देती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे रेडक्रॉस जैसे संगठनों से जुड़कर समाज सेवा में भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर सीएमएस आनंद उपाध्याय, डॉ नरेश कुमार वर्मा, डॉ ममता स्वर्णकार, डॉ देवेंद्र विटोरियो, लक्ष्मण दास बाबानी, महावीर तरसोलिया, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, रेडक्रॉस से जुड़े स्वयंसेवक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।IMG 20250508 WA0023 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!