A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अधिवक्ता संघ: अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार  

अधिवक्ता संघ: अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार

 बांदा,

जिला अधिवक्ता संघ वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया में नाम वापसी के दिन अध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से दो-दो दावेदारों ने नाम वापस लिए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद से एक दावेदार ने नाम वापस लिया।

शनिवार को 11 पदों के लिए कुल 34 लोगों ने अपना नामांकन किया था। अध्यक्ष पद के लिए रामआसरे त्रिवेदी (राजा भइया), द्वारिका प्रसाद यादव(मंडेला), संतोष कुमार त्रिपाठी, चंद्रमौली शुक्ला और जयराज सिंह ने नामांकन किया था। बुधवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद से जयराज सिंह और चंद्रमौली शुक्ला ने नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार बचे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामप्रसाद सोनी, हीरालाल और राजेंद्र प्रसाद ने दावेदारी को नामाकंन भरा था। इस पद से राजेंद्र प्रसाद और हीरालाल ने नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के साथ ही चुनाव को लेकर काफी कुछ तस्वीर साफ हो चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!