A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

तीन लोगों ने खाया जहर /

 तीन लोगों ने जहर खाया/

बांदा। गिरवां थानाक्षेत्र के अइला गांव निवासी 30 वर्षीय उषादेवी पत्नी ठाकुर प्रसाद ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी 40 वर्षीय ऊषा पत्नी शिवबरन ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गिरवां थानाक्षेत्र के बनसखा गांव निवासी 42 वर्षीय सविता पत्नी सरोज ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरवां में खाना बनाते आग से वृद्धा झुलसी

बांदा। गिरवां थानाक्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय राजरानी पत्नी रामप्रकाश शुक्रवार की दोपहर खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। घटना की जानकारी से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना में वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फतेहगंज में खेत गई युवती लापता

फतेहगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के मुताबिक, उसकी 20 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खेत गई थी। काफी देर तक लौट कर न आने पर गांव में सभी जगह खोजबीन की। लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कई स्थानों पर तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Back to top button
error: Content is protected !!