मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में डी मार्ट स्टोर में मराठी भाषा को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। हिंदी बोलने वाले की गई पिटाई।
अंधेरी पश्चिम इलाके में वर्सोवा के डी मार्ट स्टोर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मराठी भाषा को लेकर ग्राहकों और स्टोर के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।
मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में डी मार्ट स्टोर में मराठी भाषा को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया हिंदी बोलने वाले की गई पिटाई।
मुंबई/महाराष्ट्र: अंधेरी पश्चिम इलाके में वर्सोवा के डी मार्ट स्टोर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मराठी भाषा को लेकर ग्राहकों और स्टोर के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, जो बाद में हिंसा में बदल गई। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि कर्मचारी मराठी में बात नहीं कर रहा था, इसलिए उसे पीटा गया। उसके कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई।यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डी मार्ट के एक कर्मचारी ने एक ग्राहक से कहा कि वह मराठी नहीं बोल सकता। उसे केवल हिंदी आती है और वह हिंदी में बात करेगा। इस बात से नाराज ग्राहक और कर्मचारी के बीच तीखी बहस छिड़ गई।राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद मनसे के वर्सोवा अध्यक्ष संदेश देसाई ने अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ डी मार्ट स्टोर का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने उस कर्मचारी की पिटाई कर दी, जिसने मराठी बोलने से इनकार किया था।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को मराठी भाषा का सम्मान करना चाहिए और उसे बोलना आना चाहिए। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों का मानना है कि यह भाषा के सम्मान का मुद्दा है, जबकि कुछ इसे गुंडागर्दी का मामला बता रहे हैं।डी मार्ट का नहीं आया बयान।हालांकि, इस घटना के बाद भी पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। डी मार्ट प्रबंधन की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।पहले भी एमएनएस वर्कर्स कर चुके हैं कई लोगों की पिटाई।यह पहली बार नहीं है जब मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा को लेकर इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले भी कई बार संगठन के सदस्य भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते देखे गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर मराठी भाषा और महाराष्ट्र में बाहर से आए लोगों के बीच तनाव को उजागर कर दिया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में स्टोर के कर्मचारी ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। उसने कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है।
सागर में एयरपोर्ट निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू
22/07/2026
युवा शक्ति संगठन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने शुरू की A.G.R. निःशुल्क प्रतियोगी कक्षाएं
22/07/2026
बुंदेलखंड की बेटियों के लिए सुनहरा मौका, क्रिकेट स्टार क्रांति गौड़ देंगी 7 दिन की फ्री कोचिंग
22/07/2026
इटावा नलकूप निगम मे रुम बनाने मे कि जा रही घटिया सामग्री का प्रयोग
22/07/2026
राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में दिल्ली कूच का आह्वान, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस ने रोका
22/07/2026
निर्माणाधीन अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया निरीक्षण
22/07/2026
जहरीले करैत सांप के डसने से छह वर्षीय बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत………..
22/07/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय गयाजी के सौजन्य से The kirk view school गया में रिक्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित l
22/07/2026
सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!