?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा की स्‍थापना दिवस को भव्‍य रूप से मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियो ने किया मंथन

देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग और बलिदान दिया है। ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने नही दिया है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सहज सम्पादन हेतु जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित जिम्मेदार व वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक मे कही उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है।और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी निति भारत को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश के समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। डा राकेश त्रिवेदी आगामी 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों जिसमे 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों पर अपना विचार व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैठक के प्रस्तावना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को प्रातः 7 से 8 बजे तक एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाने,4-5 अप्रैल को विचार गोष्ठी,6 अप्रैल को स्थापना दिवस अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम,7अप्रैल को साधारण सदस्य सम्मलेन,8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मलेन,10-11-12 अप्रैल मे गांव व मुहल्ला चलो अभियान,13 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई तथा 14 अप्रैल को माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा।बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय और रामतेज पांडेय ने भी सम्बोधित किया। वृत्त निवेदन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने तथा संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव, पूर्व मंत्री डा विजय मिश्रा,कालीचरन राजभर, पारसनाथ राय,वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर, विनोद खरवार, प्रवीण सिंह,डा प्रदीप पाठक,अखिलेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता,शशिकांत शर्मा,राजन प्रजापति, कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद, श्यामराज तिवारी, लालसा भारद्वाज, साधना राय, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!