A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशउन्नावकानपुरझांसीधोलपुरनई दिल्लीप्रताप गढ़प्रयागराजफिरोजाबादबरेलीबीकानेरमथुरामेरठमैनपुरीराम मंदिर अयोध्याहनुमानगढ़हरिद्वार

आगरा में भारत स्काउट एवं गाइड परिषद की बैठक जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पत्रकार प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250408 WA0204 IMG 20250408 WA0206 IMG 20250408 WA0208 IMG 20250408 WA0207

भारत स्काउट एवं गाइड परिषद की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

शुल्क से प्राप्त धनराशि का किया जाए नियमानुसार सदुपयोग – जिलाधिकारी।

आगरा 08.04.2025/ भारत स्काउट एवं गाइड परिषद की बैठक जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड की प्रार्थना के साथ किया गया। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि विगत बैठक की कार्यवाही की जानकारी सभी को हो इसलिए बैठक की कार्यवाही को हार्ड कॉपी में सभी को उपलब्ध कराई जाए तथा आगामी बैठक से पूर्व इस बैठक को कार्यवाही की प्रति उपलब्ध कराई जाए।बैठक में बताया गया कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के अध्यनरत छात्र/छात्राओं से प्राप्त शुल्क का 15 प्रतिशत जिला विद्यालय निरीक्षक के खाते में जमा कराया जाता है, जिसमें से प्राप्त शुल्क का 10 प्रतिशत प्रदेश संस्था के तथा प्राप्त शुल्क का 05 प्रतिशत जनपद संस्था के खाते में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हस्तांतरित किया जाता है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि प्राप्त धनराशि का नियमानुसार सदुपयोग किया जाए।

बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट के पंजीयन तथा नवीनीकरण के सम्बन्ध जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सी बी एस सी बोर्ड तथा आई सी एस सी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को उनकी ओर से पत्राचार करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट के पंजीयन तथा नवीनीकरण को बढ़ाया जाए।बैठक में संगठन एवं प्रशिक्षण की सत्र 2025-26 हेतु कार्ययोजना, बी एस जी ज्ञान प्रतियोगिता एवं कैडेट रैलियों में प्रत्येक विद्यालय से छात्र/छात्राओं का प्रतिभाग सुनिश्चित करने, माध्यमिक विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को प्रथम व द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण दिए जाने, डी एल एड में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण हुए जाने तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित बजट पर भी गहनता से मंथन किया गया।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गोंड, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मुख्य आयुक्त

भारत स्काउट एवं गाइड डॉ अनिल वशिष्ठ, जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड डॉ अतुल कुमार जैन, जिला एडल्ट रिसोर्स डॉ ममता शर्मा, जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती रेणु भारद्वाज सहित भारत स्काउट एवं गाइड के शिक्षक तथा छात्र/ छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250125 WA0201 1

IMG 20250211 WA0189 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!