उत्तर प्रदेशबस्ती

ट्रांसजेन्डरों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने का निर्देश – डीएम

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। ट्रांसजेन्डरों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने का निर्देश – डीएम।।

ब्यूरो प्रमुख::
बस्ती – कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेन्डर समुदाय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किया। जिलाधिकारी ने इन्दिरा चेरीटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि ट्रांसजेन्डरों का सत्यापन कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाया जाय तथा ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित 11 ट्रांसजेन्डरों का आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार बनावाया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस समुदाय से सम्बन्धित लोग कोई प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी सूचना अवश्य दे दें जिससे उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा सके। उन्होंने बीएसए अनूप तिवारी को निर्देश दिया कि संचालित स्मार्ट क्लास के आयोजन में योग्य शिक्षकों को भेजा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 5 ट्रांसजेन्डरों को ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र भी दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा0 राजीव निगम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, सदस्य ट्रांसजेन्डर सुरक्षा सेल श्याम नारायण शुक्ल सहित ट्रांसजेन्डर समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट= सुनील सोनी पत्रकार

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!