A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

करीमुद्दीनपुर डंडे से पीटकर राजमिस्त्री की हत्या

IMG 20250422 WA0006

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की डेहमा गांव रात्रि में राजमिस्‍त्री जयप्रकाश गौड पुत्र स्वर्गीय मातादीन गौड उम्र लगभग 50 वर्ष पीट कर हत्या कर दी गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घर से थोड़ी दूरी पर स्थित डेरा पर जयप्रकाश गोड़ सो रहे थे तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डंडा/बांस से सिर पर मार कर हत्या कर दी गई है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जयप्रकाश गोड़ की भाभी मंजू देवी पत्नी दद्दन गोड़ द्वारा जब उनको खाना देने के लिए वहां पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी चिल्लाने के बाद भी जब अंदर से कोई हरकत ना होने पर किनारे से करीब 04 फीट ऊंची बाउंड्री से झांक कर देखी तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। शोर मचाने पर ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर देखा गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक जयप्रकाश गौड राजमिस्त्री का काम करते थे। इनके दो लड़के हैं बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीन लड़कियां हैं, जो शादीशुदा हैं। इनकी पत्नी का भी देहांत हो चुका है। मृतक के परिवार से वर्तमान में घर पर कोई नहीं है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया गया है। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई ने करीमुद्दीनपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुहम्‍मदाबाद सीओ मौके पर पहुंच गये हैं और पूछताछ कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!