
धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का आयोजन धुमकुड़िया भवन बिरहोर टोला में किया गया।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। खलारी प्रखण्ड के लपरा पंचायत महुआटांड़ स्थित धुमकुड़िया भवन बिरहोर टोला में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लपरा मुखिया पुतुल देवी ने किया। इस कार्यक्रम में आदिम जनजाति बिरहोरों के परिवारों के लिए पेंशन,आवास,आधार, जन्मप्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित रहे परिवारों को लाभान्वित योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम में आदिम जनजाति लोगो को मुख्य रूप से पेंशन व आधार पर कार्य किया गया। अभियान में मनरेगा व बिरसा आवास योजनाओं से जोड़कर जॉब कार्ड त्वरित बनाया गया। अथवा बिरहोर परिवारों के लिए मेडिकल जांच कर दवाई का वितरण किया गया। वही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बेटियों को अच्छी शिक्षा के लिए मदद व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार सम्बंधित के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, मुखिया पुतुल, देवी,बीएसओ गोपाल रामदास, पंचायत सेवक रिशु ओझा, रोजगार सेवक विश्वरंजन कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।