A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

विधायक ने किया 11.11 करोड़ की लागत से पांच सड़कों की कार्य काशुभारंभ

शुभारंभ करते विधायक व अन्य

साहिबगंज:राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार को 11 करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाले पांच सड़क का फीटा काट कर कार्य का शुभारंभ किया।जिसमें चार सड़क राजमहल प्रखंड एवं एक सड़क साहिबगंज प्रखंड क्षेत्र में किया गया है.इस दौरान विधायक ने कहा कि सभी ग्रामीण सड़क ग्रामीणों के लिए लाइफलाइन है इसलिए इन सड़कों का बेहतर होना काफी जरूरी है. झारखंड सरकार लगातार ग्रामीण सड़कों को सुदृढ़ीकरण कर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी वैसी लाइफ लाइन सड़क इसके निर्माण की आवश्यकता है बारी-बारी से सभी का निर्माण होगा. सड़कों को चिन्हित कर विभाग को डीपीआर तैयार करने के लिए अनुशंसा भी किया गया है जिस पर संबंधित विभाग कार्य कर रही है. विधायक ने राजमहल प्रखंड के कालीबाड़ी चौक से कछुआकोल तक, नया बाजार मोड से पूर्वी नारायणपुर पंचायत भवन तक, नया बाजार जामनगर रोड से कॉलोनी नंबर 3 भाया कॉलोनी नंबर एक खोचपाडा तक, बाबूपुर से हाथीगढ़ मोड भाया प्राइमरी हेल्थ सेंटर तक एवं साहिबगंज प्रखंड के संविदा नल से जमनी फाटक भाया पलटनगंज तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य को शुभारंभ कराया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मो मारूफ, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, मध्य नारायणपुर की मुखिया रिजवाना कासमी, मो अफजल, मोहम्मद दिलजान शेख, मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी, खुर्शीद आलम,आकिब अनिस , स्मित चौरसिया, लुखीराम मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

Back to top button
error: Content is protected !!